Specs Inc. सेवा की शर्तें
प्रभावी: 15 जून, 2026
हमने इन सेवा की शर्तों (जिन्हें हम "शर्तें" कहते हैं) को तैयार किया है ताकि आप उन नियमों को जान सकें जो SPECS वेबसाइट, SPECS ऐप या हमारे किसी भी अन्य उत्पाद या सेवाओं के यूज़र के रूप में आपके साथ हमारे रिश्ते को नियंत्रित करते हैं जो उनके अधीन हैं (जिन्हें हम सामूहिक रूप से "SPECS सेवाओं" के रूप में संदर्भित करते हैं)। ये शर्तें आपके और Specs Inc. ("SPECS") के बीच कानूनी रूप से बाध्यकारी अनुबंध बनाती हैं। इस लिए कृपया इन्हें ध्यान से पढ़ें।
कुछ SPECS सेवाएँ व्यक्तिगत रूप से बनाई गई हैं और हम इस बारे में जानकारी प्रदान करते हैं कि वे इन शर्तों, हमारी गोपनीयता नीति, हमारी सपोर्ट साइट पर और SPECS सेवाओं के भीतर कैसे काम करती हैं (जैसे कि नोटिस, सहमति और सेटिंग्स में)। ये रिसोर्सेज़ सामूहिक रूप से SPECS सेवाओं के आपके उपयोग को नियंत्रित करते हैं और आपके साथ हमारा समझौता बनाते हैं।
इन शर्तों में Snap की सेवा की शर्तें भी शामिल हैं। SPECS सेवाएँ एक "सेवा" हैं जैसा कि Snap की सेवा की शर्तों में बताया गया है, जिसका अर्थ है कि अन्य चीज़ों के अलावा, SPECS सेवाओं का आपका इस्तेमाल Snap की सेवा की शर्तों में देयता के अस्वीकरण और सीमाओं के अधीन है।
हमारी किसी भी SPECS सेवा का इस्तेमाल करके, आप शर्तों से सहमत हैं। बेशक, यदि आप शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो SPECS सेवाओं का इस्तेमाल न करें।
इन शर्तों में Snap की सेवा की शर्तों में मध्यस्थता खंड शामिल है। यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं, तो आप और SPECS सहमत हैं कि उस मध्यस्थता खंड में बताए गए कुछ प्रकार के विवादों को छोड़कर, हमारे बीच के विवादों को अनिवार्य बाध्यकारी मध्यस्थता द्वारा हल किया जाएगा, और आप और SPECS क्लास-एक्शन मुकदमा या क्लास-वाइड मध्यस्थता में भाग लेने के किसी भी अधिकार को छोड़ देते हैं। आपको मध्यस्थता से बाहर निकलने का अधिकार है, जैसा कि उस मध्यस्थता खंड में समझाया गया है।
यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर रहते हैं, तो कुछ अतिरिक्त अधिकार हो सकते हैं जो हमारे साथ आपके समझौते पर लागू होते हैं। इन शर्तों के प्रावधान उस देश के कानूनों के तहत आपके वैधानिक अधिकारों को प्रभावित नहीं करते हैं जहां आप रहते हैं।
हमारी कुछ SPECS सेवाओं में अतिरिक्त शर्तें हो सकती हैं, जिनमें उस SPECS सेवा या आपके निवास के लिए विशिष्ट विवाद समाधान प्रावधान शामिल हैं।
यदि आप किसी व्यवसाय की ओर से SPECS सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं (आपके व्यक्तिगत उपयोग के बजाय), तो आप और SPECS सहमत हैं कि कानून द्वारा अनुमत सीमा तक, इन शर्तों या SPECS सेवाओं के उपयोग से उत्पन्न होने वाले या उससे संबंधित हमारे बीच सभी दावों और विवादों को आखिरकार LCIA मध्यस्थता के नियमों के तहत बाध्यकारी मध्यस्थता के माध्यम से निपटाया जाएगा, जिसे इस खंड में संदर्भ के आधार पर शामिल किया गया है। एक मध्यस्थ होगा (LCIA द्वारा नियुक्त किया जाएगा), पंचनिर्णय लंदन में होगी, और मध्यस्थता अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। यदि आप इस खंड से सहमत नहीं होना चाहते हैं, तो आपको SPECS सेवाओं का उपयोग अवश्य नहीं करना चाहिए।
SPECS सेवाएं 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए निर्देशित नहीं हैं, और SPECS सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। SPECS सेवाओं का उपयोग करने के लिए, SPECS आपको इन शर्तों और हमारी नीतियों के अनुसार एक गैर-असाइन करने योग्य, गैर-एक्सक्लूसिव, रद्द करने योग्य और गैर-सब-लाइसेंस योग्य लाइसेंस प्रदान करता है। हमारी वर्चुअल ट्राई-ऑन फ़ीचर्स केवल अनुमान प्रदान करती हैं और हम सटीक फिट या साइज़िंग की गारंटी नहीं देते हैं।
हम अतिरिक्त शर्तों के साथ अतिरिक्त SPECS सेवाएँ प्रदान कर सकते हैं जिनके उपयोग के लिए आपकी आयु और भी अधिक होना आवश्यक हो सकता है। इसलिए कृपया ऐसी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें। SPECS सेवाओं का इस्तेमाल करके, आप इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं, वारंट करते हैं और सहमत होते हैं कि:
आप SPECS के साथ एक बाध्यकारी अनुबंध बना सकते हैं;
आप ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका के कानूनों या किसी अन्य लागू न्याय-अधिकार के तहत SPECS सेवाओं का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है - जिसमें उदाहरण के लिए, आप अमेरिकी ट्रेज़री विभाग के विशेष रूप से नामित नागरिकों की सूची में दिखाई नहीं देते हैं या किसी अन्य समान निषेध का सामना नहीं करते हैं;
आप सजायाफ्ता यौन अपराधी नहीं हैं; और
आप इन शर्तों (इन शर्तों में संदर्भित किसी भी अन्य शर्तों और नीतियों सहित) और सभी लागू स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों, नियमों और विनियमों का अनुपालन करेंगे।
यदि आप किसी व्यवसाय या किसी अन्य संस्था की ओर से SPECS सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो आप इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं कि आप उस व्यवसाय या संस्था को इन शर्तों से बाध्य करने के लिए अधिकृत हैं और आप उस व्यवसाय या संस्था की ओर से इन शर्तों से सहमत हैं (और इन शर्तों में "आप" और "आपका" के सभी संदर्भों का अर्थ अंतिम यूज़र के रूप में आप और वह व्यवसाय या संस्था दोनों होगा)।
आपकी गोपनीयता हमारे लिए मायने रखती है। आप हमारी गोपनीयता नीति को पढ़कर यह जान सकते हैं कि जब आप हमारी SPECS सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो आपकी जानकारी को कैसे संभाला जाता है।
आपके और हमारे बीच, SPECS, SPECS सेवाओं का मालिक है, जिसमें सभी संबंधित ब्रांड, ऑथरशिप के काम, सॉफ़्टवेयर और अन्य मालिकाना कंटेंट, फ़ीचर्स और टेक्नॉलजी शामिल हैं। SPECS सेवाओं को SPECS या उसके सहयोगियों के स्वामित्व वाले पेटेंट द्वारा भी कवर किया जा सकता है, जिसमें www.specs.com/patents पर सूचीबद्ध पेटेंट शामिल हैं।
आपको SPECS के अधिकारों का भी सम्मान करना होगा और SPECS ब्रांड दिशानिर्देश और SPECS या हमारे सहयोगियों द्वारा प्रकाशित किसी भी अन्य दिशानिर्देश, सपोर्ट पेज या अक्सर पूछे जाने वाले सवाल का पालन करना होगा। इसका मतलब है, अन्य चीज़ों के अलावा, आप निम्न में से कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं, उसे करने का प्रयास नहीं कर सकते हैं, उसे सक्षम नहीं कर सकते हैं, या किसी और को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर सकते हैं और ऐसा करने के परिणामस्वरूप हम आपकी SPECS सेवाओं तक आपकी पहुँच को समाप्त या निलंबित कर सकते हैं:
ब्रांडिंग, ट्रेडमार्क, लोगो, आइकन, यूज़र इंटरफ़ेस तत्व, उत्पाद या ब्रांड लुक एंड फ़ील, डिज़ाइन, फोटोग्राफ़, वीडियो या किसी अन्य सामग्री का इस्तेमाल करें जिसे SPECS, SPECS सेवाओं के माध्यम से उपलब्ध कराता है, सिवाय इसके कि इन शर्तों, SPECS ब्रांड दिशानिर्देश, या SPECS या हमारे सहयोगी द्वारा प्रकाशित अन्य ब्रांड दिशानिर्देशों द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति दी गई हो।
सारांश में: SPECS सेवाओं की सभी कॉन्टेंट, फ़ीचर्स और फ़ंक्शनलिटीज़ के मालिक हम हैं या हम उन्हें नियंत्रित करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि SPECS सेवाओं और अन्य यूज़र्स को नुकसान से सुरक्षित रखा जाए, हमारी SPECS सेवाओं का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।
SPECS डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट सहित ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और अन्य बौद्धिक संपदा कानूनों का सम्मान करता है और हमारी SPECS सेवाओं से किसी भी उल्लंघनकारी सामग्री को शीघ्रता से हटाने के लिए उचित कदम उठाता है, जिसकी हमें जानकारी मिलती है। यदि आपको लगता है कि SPECS सेवाओं में कोई भी उस कॉपीराइट का उल्लंघन करता है जिसके आप स्वामित्व में हैं या जो आपके द्वारा नियंत्रित हैं, तो कृपया इस टूल के ज़रिए सुलभ फ़ॉर्म का उपयोग करके इसकी रिपोर्ट करें। या आप हमारे नामित एजेंट के साथ एक नोटिस फ़ाइल कर सकते हैं: Specs Inc., Attn: कॉपीराइट एजेंट, 3000 31st स्ट्रीट, सांता मोनिका, CA 90405, ईमेल: copyright@specs.com। कॉपीराइट उल्लंघन की रिपोर्ट करने के अलावा किसी अन्य चीज़ के लिए इस ईमेल पते का उपयोग न करें, क्योंकि ऐसे ईमेलों को अनदेखा कर दिया जाएगा। SPECS सेवाओं पर ट्रेडमार्क उल्लंघन सहित अन्य प्रकार के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए, कृपया यहां उपलब्ध टूल का इस्तेमाल करें।
सारांश में: यदि आपको कोई ऐसी चीज़ दिखाई देती है जो आपको लगता है कि आपके बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन करती है, तो हमें बताएं।
हम लगातार अपनी SPECS सेवाओं में सुधार कर रहे हैं और हर समय नई सेवाएँ बना रहे हैं। इसका मतलब है कि हम फ़ीचर्स, उत्पादों या कार्यक्षमताओं को जोड़ या हटा सकते हैं, और हम SPECS सेवाओं को पूरी तरह से निलंबित या रोक भी सकते हैं। हम इनमें से कोई भी कार्रवाई किसी भी समय किसी भी कारण से कर सकते हैं, और जब हम करते हैं, तो हम आपको पहले से कोई नोटिस नहीं दे सकते हैं।
इसका यह भी मतलब है कि हमें अपनी SPECS सेवाओं में किसी भी बदलाव या उन्हें प्रदान करने के तरीके को दर्शाने के लिए, साथ ही कानूनी आवश्यकताओं का पालन करने या अन्य कानूनी या सुरक्षा कारणों से इन शर्तों को अपडेट करना पड़ सकता है। यदि इन शर्तों में वे परिवर्तन महत्वपूर्ण हैं, तो हम आपको उचित अग्रिम नोटिस प्रदान करेंगे (जब तक कि परिवर्तनों की पहले आवश्यकता न हो, उदाहरण के लिए, कानूनी आवश्यकताओं में परिवर्तन के परिणामस्वरूप या जहां हम नई SPECS सेवाएँ या सुविधाएँ लॉन्च कर रहे हैं)। यदि आप बदलाव लागू होने के बाद SPECS सेवाओं का इस्तेमाल करना जारी रखते हैं, तो हम इसे आपकी स्वीकृति मानेंगे।
सारांश में: समय के साथ SPECS सेवाएँ विकसित होने वाली हैं। हम इन बदलावों या अन्य कारणों से समय-समय पर इन शर्तों को अपडेट कर सकते हैं।
कृपया Snap की सेवा की शर्तों में मध्यस्थता खंड को ध्यान से पढ़ें क्योंकि इसमें यह प्रावधान है कि आप और SPECS हमारे बीच के सभी विवादों को बाध्यकारी व्यक्तिगत मध्यस्थता के माध्यम से हल करने के लिए सहमत हैं और इसमें सामूहित कार्रवाई अधित्याग और जूरी ट्रायल अधित्याग शामिल है।
ऑप्ट-आउट। जैसा कि Snap की सेवा की शर्तों में बताया गया है, आप मध्यस्थता समझौते से बाहर निकल सकते हैं। आपके ऑप्ट-आउट नोटिस के लिए संपर्क जानकारी यह दी गई है: Specs Inc., Attn: Arbitration Opt-out, 3000 31st Street, Santa Monica, CA 90405, या मध्यस्थता के ऑप्ट-आउट नोटिस को ईमेल करें - arbitration-opt-out@specs.comपर ईमेल करें।
सारांश में: जब तक आप ऑप्ट-आउट करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब तक SPECS और आप पहले एक अनौपचारिक विवाद समाधान प्रक्रिया के माध्यम से सभी दावों और विवादों को हल करेंगे और, यदि इससे समस्या का समाधान नहीं होता है, तो बाध्यकारी मध्यस्थता का इस्तेमाल करके व्यक्तिगत आधार पर उनका समाधान किया जाएगा। इसका मतलब है कि आप किसी दावे या विवाद की स्थिति में हमारे खिलाफ कोई सामूहित कार्रवाई मुकदमा नहीं कर सकते हैं।
उस सीमा को छोड़कर जहाँ वे यू.एस. संघीय कानून द्वारा अधिक्रमित होते हैं, कैलिफ़ोर्निया के कानून, इसके कानूनों के टकराव के सिद्धांतों के अलावा, इन शर्तों और इन शर्तों या उनकी विषय-वस्तु से उत्पन्न होने वाले या उनसे संबंधित किसी भी दावे और विवाद (चाहे अनुबंध, अपकृत्य, या अन्यथा) को नियंत्रित करते हैं।
अगर आप कैलीफोर्निया के निवासी हैं, तो Cal. Civ. Code § 1789.3 के अनुसार, आप कैलिफोर्निया उपभोक्ता मामले विभाग के उपभोक्ता सेवा प्रभाग की शिकायत सहायता इकाई को 1625 North Market Blvd., Suite N 112 Sacramento, CA 95834 पर लिखित रूप में या (800) 952-5210 पर टेलीफोन द्वारा संपर्क करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
ये शर्तें, जिनमें शुरुआत में संदर्भित अतिरिक्त शर्तें शामिल हैं, आपके और SPECS के बीच संपूर्ण समझौता बनाती हैं और किसी भी पूर्व समझौते का अधिक्रमण करती हैं। ये शर्तें किसी भी थर्ड-पार्टी को लाभ पहुंचाने वाले अधिकार नहीं बनाती हैं और न ही उन्हें ऐसे कोई अधिकार देती हैं। अगर हम इन शर्तों में कोई प्रावधान लागू नहीं करते हैं, तो इसे इन शर्तों को लागू करने के हमारे अधिकारों का अधित्याग नहीं माना जाएगा। हम इन शर्तों के तहत अपने अधिकारों को स्थानांतरित करने और किसी अन्य संस्था का इस्तेमाल करके SPECS सेवाएँ प्रदान करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं, बशर्ते कि वह संस्था इन शर्तों का पालन करे। आप हमारी सहमति के बिना इन शर्तों के तहत अपने किसी भी अधिकार या दायित्व का हस्तांतरण नहीं कर सकते हैं। हम उन सभी अधिकारों को सुरक्षित रखते हैं जो आपको स्पष्ट रूप से प्रदान नहीं किए गए हैं।
SPECS टिप्पणियों, सवालों, चिंताओं या सुझावों का स्वागत करता है। आप हमसे संपर्क कर सकते हैं या यहां सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। हम हमेशा अपने यूज़र्स से सुनना पसंद करते हैं।
लेकिन अगर आप फ़ीडबैक या सुझाव प्रदान करते हैं, तो बस यह जान लें कि हम उनका उपयोग आपको क्षतिपूर्ति किए बिना, और बिना किसी प्रतिबंध या दायित्व के कर सकते हैं। आप सहमत हैं कि ऐसे फ़ीडबैक या सुझावों के आधार पर हमारे द्वारा विकसित की जाने वाली किसी भी चीज से संबंधित सभी अधिकारों पर हमारा स्वामित्व होगा।
Specs Inc. संयुक्त राज्य अमेरिका में 3000 31st स्ट्रीट, सांता मोनिका, कैलिफ़ोर्निया 90405 में स्थित है।