कृपया ध्यान दें:  स्पॉटलाइट रिवॉर्ड्स प्रोग्राम 31 जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है साथ ही स्पॉटलाइट सबमिशन और रेवेन्यू से जुड़ी ये शर्तें उस तारीख को समाप्त हो जाएंगी।  31 जनवरी, 2025 के बाद, क्रिएटर भुगतान प्राप्त नहीं कर पाएंगे जैसा कि स्पॉटलाइट सबमिशन और रेवेन्यू से जुड़ी इन शर्तों के सेक्शन 3 में बताया गया है।  इस तारीख के बाद से स्पॉटलाइट में सबमिट किए गए किसी भी Snap पर Snap सेवा की शर्तों द्वारा नियंत्रण बरकरार रहेगा।  31 जनवरी, 2025 तक क्वालिफ़ाइंग एक्टिविटी के लिए भुगतान की जानकारी सहित और भी जानकारी के लिए, कृपया Snapchat सपोर्ट पर जाएं।